logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अमित शाह का फर्जी वीडियो साझा करना अतुल लोंडे को पड़ा भारी, पुलिस ने मामला किया दर्ज


नागपुर: कांग्रेस नेता और प्रवक्ता अतुल लोडे को गृहमंत्री अमित शाह को लेकर फर्जी वीडियो को टीवी डिबेट में दिखाना भारी पड़ गया। इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

दरअसल, लोंडे ने एक टीवी प्रोग्राम में गृहमंत्री अमित शाह का एक फर्जी वीडियो दिखाया था। जिसमें अमित शाह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, उनकी सरकार आने के बाद एसटी, एससी का आरक्षण जो है उसे समाप्त कर दिया जाएगा। वीडियो को दिखाते हुए लोडे ने और भी कई बात कही थी। 

आपको बतादें कि, लोकसभा चुनाव के दौरान अमित शाह का एक वीडियो वायरल किया गया था। जिसमें एआई के माध्यम से उनकी आवाज का इस्तेमाल कर आरक्षण को समाप्त की बात कही गई थी। वीडियो वायरल होते ही शाह ने खुद वीडियो को झूठा और फर्जी बताया था और इसे वायरल करने वालों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था। इसी के साथ असली वीडियो भी साझा किया था। जांच में भी वीडियो में सुनाई जा रही आवाज के साथ छेड़छाड़ करने की बात सामने आई थी।