logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चुनाव प्रचार में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने झोंकी ताकत, अमित शाह आज बुलढाणा और अमरावती में करेंगे सभा


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पुरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के बड़े से लेकर छोटे नेता लगातार प्रचार में लगे हुए हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अकोला में सभा को संबोधित किया। वहीं आज रविवार को गृहमंत्री अमित शाह बुलढाणा और अमरवाती में विशाल सभा को संबोधित करेंगे।

ज़ारी कार्यक्रम के अनुसार, शाह का राज्य में चार कार्यक्रम निश्चित है। जिसमें भाजपा का घोषणा पत्र जारी करने सहित, तीन चुनावी सभा भी शामिल है। शाह सुबह 10 बजे मुंबई में भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे जलगांव जिले के फैजपुर में सभा को संबोधित करेंगे।

इसके पश्चात दोपहर 1.25 बजे बुलढाना के मलकापुर में शाह की सभा रखी गई है। वहीं दोपहर साढ़े तीन बजे शाह अमरावती में बड़ी चुनावी सभा करेंगे। गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारी पुरी कर ली है।