logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

Amravati: इधर हुआ टिकट का ऐलान, उधर अपने समर्थको के साथ सुलभा खोडके एनसीपी में हुई शामिल


अमरावती: उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। एनसीपी ने अमरावती शहर से सुलभा खोडके (Sulbha Khodke) को उम्मीदवार बनाया है। एक तरफ उनकी उम्मीदवारी घोषित हुई, वहीं दूसरी तरफ खोडके अपने समर्थको के साथ एनसीपी में शामिल हो गई। उपमुख्यमंत्री पवार ने सभी को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई।

खोडके का स्वागत करते हुए अजित पवार ने लिखा, "अमरावती विधायक सुलभाताई खोडके अपने प्रमुख सहयोगियों के साथ राकांपा में शामिल हो गईं। मुझे विश्वास है कि जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने में वे निश्चित रूप से बहुत मददगार होंगे। सुलभाताई के साथ अमरावती नगर निगम के पूर्व महापौर और उपाध्यक्ष शाय जफर शाय जब्बार, महासचिव एड. शोएब खान, बडनेरा नगरसेवक अयूब भाई, सचिव आसिफ भाई अशरफ अली, सामाजिक कार्यकर्ता हाजी रफीक, एड.शब्बीर भाई, अर्जक उर्फ ​​रज्जूचाचा, ज़ोएब भाई बरहानपुरवाली , मुस्तफा भाई बुरहानी आदि। हम सभी गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक स्वागत करते हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"

कांग्रेस की टिकट पर जीता था विधासभा चुनाव 

खोडके कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं में गिनी जाती रही है। वह कई बार कांग्रेस की टिकट पर बडनेरा और अमरावती से विधायक रह चुकी हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ी और जीती। उन्होंने भाजपा के सुनील देशमुख को हराया था। हालांकि, चुनाव के बाद खोडके कांग्रेस से दूर होकर एनसीपी के करीबी आती गई। वहीं जब अजित पवार ने बगावत की तो खोडके ने खुलकर पवार का समर्थन किया। वहीं खडके के पति को उपमुख्यमंत्री पवार का बेहद करीबी मन जाता है।