logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अमृता फड़णवीस के ‘उखाणे’ हो रही चर्चा, कार्यक्रम की क्लिप हो रही वायरल


नागपुर: राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की पत्नी अमृता फड़णवीस लगातार विभिन्न कारणों से चर्चा में रहती हैं। उनके गानों के एल्बम रिलीज होने से पहले ही चर्चा का विषय बन जाते हैं। अब उनकी एक ‘उखाणे’ एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सोमवार को नागपुर में अमृता एक सार्वजनिक हल्दी-कुंकू कार्यक्रम में शामिल हुई जहां उन्होंने उखाणे के जरिए विपक्ष पर निशाना साध दिया।

पिछले कुछ महीनों से राज्य में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति देखने को मिल रही है। एक तरफ महाविकास अघाड़ी में सीटों का बंटवारा और दूसरी तरफ मराठा आरक्षण को लेकर सत्ताधारी सहयोगियों के बीच छगन भुजबल का अलग-अलग रुख, फिलहाल ऐसा देखा जा रहा है कि राज्य में दोनों पक्षों में आंतरिक कलह पैदा हो गई है। इन सभी राजनीतिक घटनाक्रमों की पृष्ठभूमि में सत्ता पक्ष द्वारा विपक्ष की आलोचना को लेकर अमृता फड़णवीस के उखाणे की चर्चा हो रही है।

हल्दी-कुंकू कार्यक्रम में अमृता फडणवीस ने कहा “ज्यांनी मारले नाकर्तेपणावर बाण, त्या देवेंद्रजींकडून मी घेऊन आले आहे विकासाचं वाण, आपण सगळे एकत्र करू महाराष्ट्र निर्माण।”  इसका मतलब, “जिन्होंने नकारात्मकता पर चलाया बाण, उन देवेंद्र जी से मैं लाई हूं विकास का बीज, हम सब मिलकर करेंगे महाराष्ट्र का निर्माण।” अमृता फडणवीस द्वारा बोले गए इस उखाणे की खूब चर्चा हो रही है।