logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुझ पर दवाब बनाकर सरकार गिराने का हुआ प्रयास, अनिल देशमुख बोले किताब के जरिये साजिश को लाऊंगा सामने


नागपुर: राज्य में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चूका है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पिछले तीन सालों में उनके खिलाफ जिस तरह की साजिश हुई उसका खुलासा करने की बात कही है। किताब के जरिये यह खुलासा किया जाएगा। मंगलवार को एक्स पर किये अपने पोस्ट में देशमुख ने कहा कि, किताब छप चुकी है और जल्द ही वह बाजार में आएगी।

एक्स पर पोस्ट करते हुए अनिल देशमुख ने कहा, ''जब मैं राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार में गृह मंत्री था, तब मुझ पर साजिश का झूठा आरोप लगाया गया था। ईडी और सीबीआई की जांच के बाद मुझे 14 महीने के लिए जेल में डाल दिया गया और निलंबित कर दिया गया।”

उन्होंने कहा, ''मुझ पर दबाव डालकर महाविकास अघाड़ी सरकार को गिराने की कोशिश की गई। मुझे बहुत कष्ट दिया गया. जब मैं जेल में था तब मैंने इस पर एक किताब लिखी। "डायरी ऑफ होम मिनिस्टर" पुस्तक छाप चुकी है और यह जल्द ही मराठी, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में बाजार में उपलब्ध होगी।"

काटोल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे देशमुख 

अनिल देशमुख के अपने पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र काटोल से चुनाव लड़ने की संभावना है। हालांकि अभी उनके नाम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन उन्हें वहां से उम्मीदवारी मिल सकती है. नवंबर 2021 में अनिल देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। तो वहीं इससे पहले उनसे सीबीआई ने भी पूछताछ की थी. सीबीआई ने एक पत्र में लगाए गए आरोपों के आधार पर अप्रैल 2021 में पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। परमबीर सिंह ने दावा किया था कि अनिल देशमुख ने पब और होटल संचालकों से 100 करोड़ की उगाही की थी।