logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

जेल से रिहा हुए अनिल देशमुख, बाहर निकलकर बोले- परमबीर सिंह ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए 


मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख बुधवार को जेल से रिहा हो गए। करीब एक साल और 13 महीने के बाद वह जेल से बाहर निकले हैं। जेल से निकलने के बाद देशमुख ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “मुझे झूठे आरोपों में फंसाया गया है। परमबीर सिंह ने मुझ पर 100 करोड़ रुपये का झूठा आरोप लगाया। हालांकि, वही परमवीर न्यायमूर्ति चांदीवाल की अदालत में गया और एक हलफनामा दिया कि अनिल देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ के आरोप केवल सुनी-सुनाई जानकारी पर आधारित हैं। मेरे पास इसका कोई सबूत नहीं है।”

देशमुख ने आगे कहा, “अदालत ने उच्च न्यायालय के फैसले में अवलोकन किया। सचिन वज़े परमबीर सिंह के करीबी थे। आरोप बेहद गंभीर हैं। ऐसे व्यक्ति की गवाही पर विश्वास नहीं किया जा सकता। उसे दो हत्याओं के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सचिन वाज़े को तीन बार निलंबित किया जा चुका है। एक बार उन्हें 16 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था।”

पूर्व गृहमंत्री ने कहा, "मुंबई में एक कारोबारी के घर के सामने बम रखने के मामले में सचिन वझे को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्हें तीन बार निलंबित किया जा चुका है। हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसे शख्स की गवाही पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।"

जेल के बाहर दिग्गज नेताओं की भीड़ 

देशमुख का स्वागत करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद रहे। विपक्ष के नेता अजित पवार, सांसद सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल अनिल देशमुख सहित प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं के साथ आर्थर रोड जेल के बाहर एनसीपी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा रही।