logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पूर्व मुंबई कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोप पर अनिल देशमुख ने दिया जवाब, कहा - फडणवीस के इशारे पर लगाए जा रहे झूठे आरोप


नागपुर: पूर्व मुंबई कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोप पर एनसीपी-सपा नेता अनिल देशमुख ने जवाब दिया है। देशमुख ने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इशारे पर परमबीर सिंह द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है। इतने दिन चुप क्यों थे, क्या पहले याद नहीं आया ऐसा सवाल भी देशमुख ने फडणवीस से पूछा है।

अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर देशमुख ने लिखा, “वाह देवेन्द्र फड़नवीस जी! मैंने 15 दिन पहले महाराष्ट्र की जनता के सामने लाया हूं कि कैसे 3 साल पहले आपने उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे को जेल में डालने की साजिश रची थी. अब आपने मुझपर आरोप लगाने के लिए सचिन वाजे, जो देशद्रोह और 2 हत्याओं के आरोप में 3 साल से जेल में है और परमवीर सिंह जिसने 3 साल पहले उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के सामने स्कॉर्पियो कार में बम रखा था और फिर कार के मालिक की हत्या कर दी थी। ऐसे दो लोगों को सामने लाया है।” 

परमबीर सिंह के आरोप को निराधार बताते हुए देशमुख ने आगे कहा, “दोनों देवेन्द्र फडणवीस के इशारे पर तोते की तरह बात कर रहे हैं। चूंकि सूत्रधार परमवीर दोनों मामलों का मूल सूत्रधार था, इसलिए हमने उसे 3 साल पहले निलंबित कर दिया था। यही नहीं तीन साल पहले केंद्रीय एजेंसी गिरफ्तार करने वाली थी. लेकिन वह बीजेपी के शरण में पहुंच गया और अब देवेन्द्र फडणवीस के कहे अनुसार आरोप लगा रहे हैं। देवेन्द्र फड़णवीस, आप 15 दिनों तक चुप क्यों थे, क्या अब आपको मुझ पर आरोप लगाने की याद आई?”

ज्ञात हो कि, परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख  पर भाजपा नेताओं को गिरफ्तार करने का दवाब बनने का आरोप लगाया था। इसी के साथ यह भी कहा था कि, देशमुख 100 करोड़ की वसूली मामले में मुख्या आरोप है। सिंह के इस आरोप को उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने सही बताया था। इसी के साथ उन्होंने यह भी दावा किया था कि, तत्कालीन एमवीए सरकार ने चार बार उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया था।