logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ई-फसल के मुद्दे पर अनिल देशमुख ने सरकार को घेरा, कहा- किसानों को न मिले सहायता इसलिए लगाई शर्त


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (Nationalist Congress Party-Sharadchandra Pawar) नेता अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने ई-फसल के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। देशमुख ने कहा कि, "सरकार ने सोयाबीन (Soyabean) और कपास (Cotton) के लिए प्रति हेक्टर 5000 हजार की मदद घोषित की है। लेकिन उसमें उन्होंने ई फसल की शर्त जोड़ दी है। किसानों को फायदा नहीं देना चाहती है। जिसके कारण उसने ई-फसल (e-Fasal) की शर्त जोड़ी हुई है। इसी के साथ देशमुख ने राज्य सरकार से यह शर्त हटाने की मांग की है।

नागपुर में सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने मोसंबी उत्पादक किसानों को लेकर बोलते हुए कहा, "मोसंबी उत्पादक किसान मुश्किल में हैं। फसल पेड़ो से गिरकर जमीन पर गिर रही है। लेकिन सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है। मैं कई तहसीलों में गया और निरीक्षण किया। सरकार को किसानों की मदद करनी चाहिए।"

ई-फसल के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए देशमुख ने कहा, "सरकार ने सोयाबीन-कपास की फसल को भाव नहीं दिया। वहीं 5,000 प्रति हेक्टेयर सहायता की घोषणा की है, लेकिन ई फसल निरीक्षण की शर्त लगा दी गयी।" उन्होंने आगे कहा, "इसमें कई किसानों ने ई-फसल लोड नहीं किया। मात्र 10 प्रतिशत किसानों ने ही लोड किया।" सरकार पर किसानों को सहयता नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि, "शर्त किसानों को मदद न मिले इसलिए ये शर्त रखी हुई है। सरकार को ई-फसल निरीक्षण की शर्त को रद्द करना चाहिए और सहायता देनी चाहिए।"