logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनिल देशमुख के सामने होगा देशमुख, बाबाराव आत्राम बोले- राज्य की 80 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर सर्वे का काम शुरू कर दिया है। पार्टी सभी 288 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन सहित पार्टी की स्थिति का आकलन कर रही है। इसी बीच एनसीपी नेता और मंत्री धर्मराव बाबा आत्राम ने सीटों पर दावा करना शुरू कर दिया है। आत्राम ने कहा कि, "आगामी विधानसभा चुनाव में हम विदर्भ की 15 से 20 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।" वहीं काटोल विधानसभा सीट को लेकर कहा कि, "वहां देशमुख के विरोध में देशमुख ही होगा।"

आत्राम ने कहा, "हमारा काम शुरू हो चूका है। राज्य के सभी सीटों पर सर्वे का काम शुरू हो गया है। वहीं विदर्भ की बात करें तो 62 विधानसभा सीट हैं।हमारे नेता प्रफुल्ल पटेल ने 15 से 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का तय किया है। हालांकि, अंतिम निर्णय महायुति के बैठक में होगी। सभी नेता मिलकर बैठेंगे और इस पर तय होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "वर्तमान में विदर्भ में हमारे पास छह सीट मौजूद है। उन सभी को छोड़कर हम और 14 सीट राज्य में मांगेंगे।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, "हर जिले में हम सीट मांगेंगे। गडचिरोली, नागपुर, भंडारा गोंदिया सहित सभी जिलों में हमें सीटें मिलेंगी। लोकसभा चुनाव में स्थिति दिख गई है। इसलिए सीट हमें मिलेगी।"

अनिल देशमुख से बड़ा उम्मीदवार हमारे पास 

काटोल विधानसभा सीट को लेकर पीछे सवाल पर आत्राम ने कहा कि, "अनिल देशमुख के खिलाफ हमें उम्मीदवार उतरना है। हम उम्मीदवार उतरेंगे।" वहीं जब उम्मीदवार को लेकर सवाल किया गया तो  उन्होंने कहा कि, "हमारे पास उनसे अच्छा उम्मीदवार है।" बिना नाम लिए आत्राम ने कहा कि, "उनके परिवार का ही व्यक्ति है और उनसे ज्यादा मजबूत उम्मीदवार हमारे पास है और हम उसे चुनाव में उतारेंगे।"


बजट से राज्य का वातावरण बदला

आत्राम ने आगे कहा, "पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पहली रैली बारामती में हुई, वहीं दूसरी रैली विदर्भ में होगी। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई में लगातार हमारी बैठक जारी है। बजट के बाद राज्य में नए तरह का वातावरण का निर्णय हुआ है। महिलाओं और युवतियों को लेकर जो घोषणा हुई है। उससे नागरिकों के मन में बदलाव आया है। लोकसभा चुनाव के समय जो स्थिति थी, वह अब नहीं रह गई है। जनता चुनाव में हमारे साथ खड़ी रहेगी।"

राज्य की 80 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव 

महाराष्ट्र की स्थिति पर बोलते हुए एनसीपी नेता ने कहा कि, "हमारे नेताओं ने राज्य की 80 विधानसभा सीटों पर अपना दावा किया है। हमारे नेता 80 सीटों की तैयारी में लगे हुए हैं। अगर हमें 80 सीट मिलती है हम सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सभी सीटों पर चुनाव जीतकर पहुंचेंगे।"