logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अंजलि दमानिया के पोस्ट से मचा घमासान, एनसीपी नेता छगन भुजबल के भाजपा में शामिल होने की चर्चा, उपमुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया


नागपुर: सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया के ट्वीट ने राज्य में सियासी घमासान मचा है. दमानिया ने एनसीपी नेता और मंत्री छगन भुजबल के भाजपा में शामिल होने की बात कही है. इस पर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि दमानिया भाजपा के फैसले नहीं ले सकती. भुजबल अपने ही पक्ष में बने रहेंगे.

मराठा आरक्षण के चलते छगन भुजबल मंत्री पद से इस्तीफा देने की चर्चा है. बुधवार को शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ और संजय शिरसाट दोनों नेताओं ने छगन भुजबल को कैबिनेट से बाहर करने की मांग की थी. इसके अगले ही दिन चर्चा शुरू हो गई कि छगन भुजबल बीजेपी में जा रहे हैं. इसकी अहम वजह अंजलि दमानिया द्वारा किया गया पोस्ट है. 











सोशल एक्टिविस्ट अंजलि दमानिया ने एक पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में अंजलि दमानिया ने लिखा कि “भुजबल बीजेपी की राह पर हैं? कभी भुजबल के भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित याचिका दायर करने वाली बीजेपी उन्हें बड़ा ओबीसी नेता बनाएगी?” दमानिया के इस पोस्ट के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

देखें वीडियो: