logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

"मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहन योजना" की घोषणा, सरकार हर महीने महिलाओं को देगी 1500 रूपये


मुंबई: वित्तमंत्री अजित पवार ने महायुति सरकार का आखिरी बजट पेश किया। अपने इस बजट में पवार ने सरकार की तिजोरी खोल दी। बजट पेश करते समय वित्तमंत्री पवार ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहन योजना की घोषणा की। इसके तहत सरकार 18 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने 1500 रूपये देगी। इसी के साथ पवार ने जुलाई महीने से इस योजना को लागू करने का ऐलान किया।

हर साल 46 हजार करोड़ का पड़ेगा भार

योजना की घोषणा करते हुए पवार ने कहा कि, "महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, स्वावलंबन, समग्र विकास के लिए इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के लिए सालाना 46 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे। जुलाई 2024 से कार्यान्वयन शुरू होगा।"

ढाई करोड़ महिलाओं को होगा फायदा 

ज्ञात हो कि, राज्य सरकार ने बीते दिनों मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित लाड़ली बहना योजना का अध्ययन किया था। जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई थी कि, सरकार अपने पुर्णकालिन बजट में इस तरह की योजना को पेश कर सकती है। सरकार द्वारा हर साल एक महिला को 18,000 हजार रूपये देगी। सरकार की इस योजना से राज्य की ढाई करोड़ महिलाओं को फायदा होगा।