logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Articulated Electric Bus: पारडी से हिंगना के बीच दौड़ेगी बस, हर 10 किलोमीटर होगा चार्जिंग स्टेशन; मनपा ने डिपो का काम किया शुरू


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) उपराजधानी नागपुर की परिवहन व्यस्था (Nagpur Transport System) को पूरी तरह बदलने में लगे हुए हैं। वह नागरिकों को सस्ता और सर्व सुविधाओं से युक्त परिवहन व्यवस्था मुहैया करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने शहर के अंदर 18 मीटर लंबी अर्टिकुलेटेड इलेक्ट्रिक बस (Articulated Electric Bus) चलने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री की योजना को जमीन पर उतरने का काम नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) ने शुरू कर दिया है। एक तरह जहां बस का निर्धारित कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ बस के डिपो का काम भी शुरू कर दिया है। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2023 में शहर के अंदर इलेक्ट्रिक केबल बस चलने का ऐलान किया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा था नागपूर मेट्रो के माध्यम से शहर के चार हिस्सों को जोड़ने का काम किया जा रहा है, वहीं जिस रूट पर मेट्रो नहीं पहुंच पा रही है, वहां बस मेट्रो चलाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि, फ़्लैश चार्जिंग से चलने वाली 18 मीटर बस शहर के इनर रिंगरोड पर चलाई जाएगी। जिससे शहर एक वह हिस्से में एक दूसरे से जुड़ जायेंगे जो वर्तमान में कटे हुए थे। 

मनपा ने शुरू किया डिपो निर्माण 
केंद्रीय मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए नागपुर महानगर पालिका पूरी तरह लग गई है। पिछले दिनों मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने बजट पेश किया। जिसमें आयुक्त ने अर्टिकुलेटेड इलेक्ट्रिक बस के लिए बजट का प्रावधान किया। जिसमें डिपो निर्माण और बस संचालन का काम शामिल है। मनपा ने बस डिपो के लिए बजट में 31 करोड़ का प्रावधान किया है। बजट मिलते ही मनपा ने डिपो का निर्माण भी शुरू कर दिया है। वाड़ी स्थित पंजाबराव कृषि विद्यापीठ की स्वामित्व वाले तीन एकड़ परिसर में यह डिपो बनाया जा रहा है। 

पारडी से हिंगना रूट पर चलेगी बस 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शहर के इनर रिंगरोड पर यह बस सेवा चलाने का ऐलान किया था। जिसके तहत मनपा ने बस का रूट भी तय करना शरू कर दिया है। शुरूआती तौर पर मनपा ने पारड़ी से हिंगना के बीच पहली बस चलाई जाएगी। 18 मीटर लंबी और 57 यात्रियों के बैठने की क्षमता वाली चलने वाली बसे पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी। मनपा आयुक्त ने बताया था कि, 28 बसों का बेडा होगा। जिसमें 25 सड़क पर चलेंगी और तीन बसों को रिजर्व रखा जायेगा। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया था कि, हर 10 किलोमीटर पर बस चार्जिंग स्टेशन बनाया जायेगा। जहां बस दो मिनट में चार्ज हो जाएगी। यह बस सुबह छह बजे से 10 बजे तक चलेगी।