logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चुनाव में फडणवीस के खिलाफ अनिल देशमुख को समर्थन देंगे आशिष देशमुख, एनसीपी नेता सलील देशमुख का बड़ा आरोप


नागपुर: एनसीपी नेता सलील देशमुख ने भाजपा नेता आशिष देशमुख पर बड़ा आरोप लगाया है। सलिल देशमुख ने कहा है कि आशिष देशमुख, अनिल देशमुख को देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और मदद का आश्वासन भी दे रहे हैं। 

सलील देशमुख ने कहा, “आशिष जगह-जगह यह कह रहे हैं कि वे फडणवीस के खिलाफ चुनाव में अनिल देशमुख का समर्थन करेंगे।” उन्होंने कहा कि आशिष देशमुख हमारे पदाधिकारियों को कहते फिरते हैं, वह देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ काम करेंगे। सलिल देशमुख ने कहा कि आशिष ने हमारे कई लोगों को फ़ोन कर कहा है कि वो अनिल देशमुख को जीताने में मदद करेंगे।    

एनसीपी नेता अनिल देशमुख और सलिल देशमुख 18 अक्टूबर से काटोल निर्वाचन क्षेत्र में जनसंवाद यात्रा प्रारंभ करेंगे। यह यात्रा व्याहाड से मोवाड तक 23 अक्टूबर तक चलेगी। देशमुख ने बताया कि यात्रा के ज़रिये किसानों की समस्याओं, जैसे कपास फसल, फसल बीमा, और बढ़ती खाद की कीमतों पर चर्चा होगी।