logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ashish Jaiswal Birthday: जनसेवा और संगीत के साथ मनाया गया मंत्री आशीष जायसवाल का जन्मदिन


नागपुर: रामटेक विधायक और महायुति सरकार में राज्यमंत्री आशीष जायसवाल तीन अप्रैल को 54 वर्ष को गए। जायसवाल के जन्मदिन शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा जनसेवा और संगीत के सात मनाया गया। जन्मदिन मनाने कन्हान के केमिकल कंपनी मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं, बच्चियों और दिव्यांगों को सामग्री बांटी गई।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रही। जहां शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री जायसवाल का अभिवादन किया गया। इस खास मौके पर लाइव कॉन्सर्ट का भी आयोजन किया गया, जिसमें मशहूर गायिका और इंडियन आइडल फेम श्रद्धा मिश्रा और इंडियन आइडल फेम तबिश अली ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे माहौल में संगीत और उमंग का जश्न देखने को मिला।

इस आयोजन की खास बात सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि समाजसेवा भी रही। जन्मदिन के इस अवसर पर विभिन्न समाजोपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। जिसमे 30 जरुरत मंदो को 30 हाथगाड़िय, 25 साइकिलें, दिव्यांगजनों के लिए ट्राइसाइकिल, चार जरुरत मंदो को डिस्पोज़ेबल कटोरी व प्लेट बनाने वाली चार मशीन सहित 50 से अधिक जरूरत मंद महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया।