logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: आषिश जायसवाल ने जीता रामटेक वासियों का विश्वास, पांचवीं बार करेंगे विधानसभा का प्रतिनिधित्व


नागपुर: रामटेक विधानसभा चुनाव में महायुति उम्मीदवार एड आषिश जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र मुलक को 26555 मतों के अंतर से हराकर पांचवीं बार रामटेक विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने की संधि प्राप्त की है. वहीं, क्षेत्र के अन्य 15 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई.

रामटेक स्थित कवि कुलगुरू कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय में मतगणना के दौरान एड आषिश जायसवाल ने पहले राउंड से लेकर 18 वें राउंड तक अपनी बढ़त निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र मुलक पर बनाए रखी. इस चुनाव में महायुति उम्मीदवार एड आषिश जायसवाल ने 1 लाख 7 हजार 967 मत लेकर निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र मुलक को 26 हजार से अधिक मतों से हराया. इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र मुलक को 81 हजार 412 मत मिले.

इस चुनाव में बचे हुए अन्य 15 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है. एड आशिष जायसवाल की जीत के बाद भव्य विजय जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें जमकर आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा के साथ विजयी उम्मीदवार का स्वागत किया गया.