logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Assembly Election 2024: चुनावी परिणाम ने सभी को चौंकाया, इन दिग्गजों को देखना पड़ा हार का मुँह


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा सीट के चुनावी परिणाम ने सभी को चौंका दिया है। एक तरफ जहाँ महायुति को प्रचंड जीत मिली है। वहीं दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी को भारी हार का सामना करना पड़ा है। महाराष्ट्र में आये महायुति की लहर में कई चुनावी दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है। जिसमें यशोमति ठाकुर, बच्चू कडु जैसे नाम भी शामिल है। 

भाजपा की लहर में इन नेताओं को करना पड़ा हार का सामना:

यशोमति ठाकुर: अमरावती जिले की तीओसा विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर दिखाई दिया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व पालकमंत्री यशोमति ठाकुर को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें भाजपा के राजेश वानखेड़े ने 7617 वोटों से हराया। ठाकुर का हारना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। ठाकुर की गिनती कांग्रेस की बड़ी महिलाओं में होती है। 

सलिल देशमुख: काटोल विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार चरणसिंह ठाकुर को जीत मिली है। उन्होंने एनसीपी के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख को 40 हजार से ज्यादा वोटो से हराया। ठाकुर पहले ही चरण से लीड बनाये हुए थे। जो आखिरी चरण तक बनी हुई रही। सलिल की हार को अनिल देशमुख की ही हार मानी जा रही है। अपने बेटे को जीतने के लिए उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी थी। 

बच्चू कडु: प्रहार पार्टी प्रमुख बच्चू कडु को अचलपुर से इस बार हार का सामना करना पड़ा है। कडु को भाजपा के प्रवीण तायड़े को 12131 वोटों से हराया। शुरूआती राउंड में कडु तीसरे स्थान पर थे, हालांकि, आखिरी राउंड में कडु उन्होंने बढ़त बनाई चुनावी परिणा में वह दूसरे स्थान पर रहे। चौथी बार चुनाव मैदान में थे। 

भावना गवली: यवतमाल की पूर्व सांसद भावना गवली को हार का सामना करना पड़ा है। यवतमाल सांसद और वर्तमान विधान परिषद सदस्य विधानसभा चुनाव में रिसोड सीट से चुनावी मैदान में उतरी थी। हालांकि, उन्हें चुनावी परिणाम में वह तीसरे स्थान पर रही। वहीं कांग्रेस के अमित जनक ने यह सीट 6136 वोटो से जीत लिया। 

माणिकराव ठाकरे: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे को एक बार फिर दिग्रस विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है। शिवसेना के संजय राठोड ने माणिकराव को 28775 वोटों से हराया है। राठोड लगातार चौथी बार यहाँ से चुनाव जीते हैं।