logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Assembly Election 2024: विधानसभा चुनाव दो महीने दूर, दक्षिण-पश्चिम में शुरू हुआ पोस्टर वॉर; भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने


नागपुर: राज्य में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की घोषणा में अब केवल कुछ हफ्तों का ही समय बचा हुआ। जिसको देखते ही राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियां भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी के तहत दोनों पार्टियां संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बैठक कर रहे हैं। हालाँकि, उपमुख्यमंत्री देवन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के विधानसभा क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम में अलग की नजारा दिखाई दे रहा है। दोनों पार्टियों के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। हालांकि, दोनों पोस्टर के केंद्र बिंदु उपमुख्यमंत्री फडणवीस ही हैं। 

उपमुख्यमंत्री ने पिछले दिनों अपना 53वा जन्मदिन मनाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने फडणवीस के मुख्यमंत्री सहित उपमुख़्यमंत्री काल के दौरान राज्य में उनके द्वारा किये 53 कामों को लेकर पोस्टर लगाए। जिसमें नागपुर-पुणे मेट्रो, मुंबई का अटल सेतु, नवी मुंबई एयरपोर्ट, मुंबई मेट्रो, समृद्धि महामार्ग सहित नागपुर में उनके द्वारा किये काम शामिल थे। भाजपा नेताओं ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र सहित पूरा शहर में यह पोस्टर लगाए। 

वहीं फडणवीस के इन पोस्टर के विरोध में कांग्रेस ने भी पोस्टर लगाए। दक्षिण-पश्चिम कांग्रेस द्वारा लगाए पोस्टर में बीते साल आई बाढ़ सहित सीमेंट की सडको को लेकर हो रही परेशानी को लेकर उन पर निशाना साधा। कांग्रेस ने लगाए पोस्टर में विकास के नाम पर फडणवीस पर बंटाधार करने का आरोप भी लगाया। इसी के साथ यह भी का कि, विधानसभा चुनाव में जनता इसका करार जवाब देगी। 

देवेंद्र के विरोध में प्रफुल्ल गुडधे ठोक रहे ताल 

अगली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से पूर्व नगरसेवक और वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल गुडधे चनावी मैदान से ताल ठोकते हुए दिखाई देंगे। चुनाव को देखते हुए पिछले एक साल से वह लगातार क्षेत्र में अपने लिए माहौल बनाने में लगये हुए हैं। यही नहीं बीते लोकसभा चुनाव में प्रफुल्ल ने अपने सबसे बड़े विरोधी माने जाने वाले विकास ठाकरे के साथ दिखाई दिए और चुनाव में उनके लिए जमकर प्रचार भी किया। 

ज्ञात हो कि, यह पहली बार नहीं है जब प्रफुल्ल फडणवीस के विरोध में चुनाव लड़ा है। 2014 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने प्रफुल्ल को चुनावी मैडन में उतारा था। उस समय भी दक्षिण-पश्चिम में इसी तरह का पोस्टर वॉर सामने आया था। फड़नवीस के विरोध में कांग्रेस नेता ने पुरे क्षेत्र को पोस्टर-बैनर से पाट दिया था। हालांकि, चुनाव में प्रफुल्ल को करारी कार का सामना करना पड़ा था। वहीं देवेंद्र अपने राजनीतिक करियर में सबसे बड़े मार्जिन के साथ चुनाव जीता था।