logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

गुजरात की लॉबी कर सही शिवसेना को समाप्त करने का प्रयास, संजय राउत ने कहा- हम मरते दम तक लड़ेंगे


मुंबई: शिवसेना अयोग्यता मामले पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने अपना निर्णय सुना दिया है। जिसके तहत नार्वेकर ने शिवसेना के 1999 के संविधान के तहत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले गुट को असली शिवसेना बताते हुए उद्धव ठाकरे गुट की याचिका को ख़ारिज कर दिया है।  उद्धव गुट नेता संजय राउत ने प्रतिकिया दी है। राउत ने नार्वेकर पर हमला बोलते हुए महाराष्ट्र की पीठ पर खंजर घोपने वाला बताया। उन्होंने कहा कि, गुजरात लॉबी की तरफ से शिवसेना को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका साथ मराठी व्यक्ति नार्वेकर ने दिया है। इसी के साथ राउत ने मरते दम तक लड़ने की बात कह है। 

निर्णय के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा, "शिवसेना कभी ख़त्म नहीं होगी, आज का फैसला न्याय नहीं है। ये बीजेपी की बड़ी साजिश है। मराठी मानुष राहुल नार्वेकर ने ग्यारह करोड़ मराठी लोगों की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। यह मैच फिक्सिंग है जिसके बारे में मैं पूरी सुबह बात कर रहा था। नार्वेकर को श्री राम का नाम लेने का कोई अधिकार नहीं है। संजय राउत ने कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।"

मुख्यमंत्री शिंदे और नार्वेकर की क्या औकाद?

संजय राउत ने बोलते बोलते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की औकाद निकाली। उन्होंने कहा कि, शिंदे और नार्वेकर कौन? उनकी औकाद क्या है? यह मराठी लोगों और लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है। शिंदे को बता दें कि इतिहास माफ नहीं करेगा. चाहे कितने भी बक्से ले आओ, शिवसेना ख़त्म नहीं होगी। आज की रिजल्ट शीट दिल्ली से टाइप की गई है। क्या अब सुप्रीम कोर्ट बुद्धिमान या अर्धबुद्धि बैठा है? संजय राऊत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने झूठे दिखावे के साथ काम किया है और अवैध अध्यक्ष ने अवैध फैसला लिया है।