logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

औरगजेब की कब्र को लेकर महाराष्ट्र में बवाल! व्हीएचपी, बजरंग दल का राज्यव्यापी आंदोलन


नागपुर: महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर शूरू बवाल थमने के बजाय आग की तरह फैलाता जा रहा है। समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी के बयान से शुरु हुआ यह बवाल अब नए चरम पर पहुंच गया है। छत्रपति संभाजीनगर स्थित मुगल शासक की कब्र को हटाने की मांग शुरू हो गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले द्वारा की गई मांग के समर्थन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल भी खड़ा हो गया है। इसी को लेकर दोनों संगठनों द्वारा आज राज्यव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया है। जिसको देखते हुए राज्य में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।

ज्ञात हो कि, भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले ने राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार को पत्र लिखा था और औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की थी। भोसले की मांग का समर्थन करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने भी सरकार से कब्र को हटाने की मांग शुरू कर दी। संगठनों ने यहां तक की चेतवानी दे दी है कि, अगर सरकार ने इसे नही हटाया तो अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण के तर्ज पर कब्र को हटाने के लिए कारसेवा तक की जाएगी। 

नागपुर में भी व्हीएचपी का आंदोलन
दोनो संगठनों ने आज सोमवार को राज्य भर में कब्र को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन करने का ऐलान किया है। इसी के तर्ज पर उपराजधानी नागपुर में भी दोनों संगठनों द्वारा आंदोलन किया जाएगा। महल स्थित गांधी गेट के सामने मौजूद छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने यह आंदोलन किया जाएगा।