logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अजित पवार के बयान का मंत्री धर्मराव बाबा आत्राम किया समर्थन, कहा- आगामी चुनाव में जिसकी ज्यादा होगी सीट उसका होगा मुख्यमंत्री


नागपुर: उपमुख्यमंत्री अजित पवार का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, अगर मुझे मुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया होता तो विधायक छोड़िए पूरी पार्टी को साथ लेकर आता। पवार के बयान को मंत्री धर्मराव बाबा आत्राम ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि, "अगर तब ऐसा होता तो यह जरुरी होता।" वहीं आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री के सवाल पर आत्राम ने कहा कि, "जिस दल की ज्यादा सीटें आएँगी उसका मुख्यमंत्री होगा।" इसी के साथ उन्होंने शरद पवार पर अजित पवार को छोटा करने का आरोप भी लगाया। 

गुरुवार को आत्राम नागपुर में मौजूद थे। जहां आपने निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए आत्राम ने कहा कि, "अजित पवार की बात का मैं पूरी तरह समर्थन करता हूँ। हालांकि, वह चीज अब हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में हम  80 से 90 सीटों पर लड़ने वाले हैं। सभी सीटों पर हम जीत हासिल करेंगे और सबसे बड़े दल क रूप में अपना मुख्यमंत्री बनाएंगे।"

वहीं जब उनके बयान पर यह पूछा गया कि, क्या वह अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। जिसपर स्पस्टीकरण देते हुए मंत्री ने कहा कि, "मेरा कहना है ऐसा होना चाहिए चुनाव के बाद महायुति के तीनों दल एक साथ बैठेंगे और जिसके पास ज्यादा सीट होगी उसका मुख्यमंत्री बनेगा।"

घर में ही दादा के खिलाफ हुई साजिश

शरद पवार पर हमला बोलते हुए आत्राम ने कहा कि, "अजित पवार को राजनीति में पीछे करने का काम शरद पवार द्वारा किया गया। अगर वह चाहते हिओ उन्हें मुख्यमंत्री बना सकते थे। लेकिन उन्होंने ज्यादा सीट होने के बावजूद कांग्रेस को मुख्यमंत्री पद दिया गया।" उन्होंने आगे कहा, "कही न कही घर से ही उन्हें राजनीति में पीछे करने उनको समाप्त करने का प्रयास किया गया। इसलिए अगर वह अपनी नाराजगी जाता रहे हैं तो वह कोई गलत नहीं है।"