logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ बच्चू कडू ने दाखिल किया नामांकन


अमरावती: अचलपुर विधानसभा क्षेत्र में तीसरे गठबंधन प्रवर्तन महाशक्ति के आधिकारिक उम्मीदवार और प्रहार जन शक्ति पार्टी के संस्थापक बच्चू कडू ने सोमवार को हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया. बच्चू कडू की भव्य रैली विरोधियों के सीने में झटका देने वाली साबित हुई. कार्यकर्ताओं, खेत मजदूरों, किसानों ने स्वस्फूर्त रूप से रैली में भाग लिया। 

विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं. एक ओर जहां प्रत्याशी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ रही हैं. वहीं सोमवार को बच्चू कडू की रैली ने बाजी पलट दी.

अचलपुर के गांधीपूल में सुबह से ही अचलपुर, चांदुर बाजार के मजदूर, किसान मौजूद थे. रैली में हर कार्यकर्ता इस तरह स्वत:स्फूर्त ढंग से शामिल हुआ मानो वह स्वयं इस विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी हो. वसुबारस किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है, आज वसुबारस दिवस के अवसर पर बच्चू कडू ने अपना नामांकन फॉर्म जमा किया।