logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बच्चू कडु ने भाजपा पर छोटे साथियों की मांगों पर ध्यान नहीं देने का लगाया आरोप, कहा- हर सीट पर 200 उम्मीदवार तैयार


नागपुर: प्रहार प्रमुख बच्चू कडू ने भारतीय जनता पार्टी पर अपने छोटे सहयोगियों की मांगों पर ध्यान नहीं देने की बात कही है। कडु ने कहा कि, लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक उनके पास बातचीत करने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया है। जिसके कारण हम महायुति में हैं या नहीं ये पता नहीं। भाजपा को तय करना है कि, उन्हें साथ में रखना है या नहीं। इसी के साथ प्रहार प्रमुख ने गठबंधन नहीं होने पर मैं सांसद सभी सांसद अभियान चलाने का ऐलान किया।

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कडु ने कहा, "'फिलहाल लोकसभा सीटों को लेकर हमसे कोई बातचीत नहीं हुई है। और न ही हमसे सीटों को लेकर कोई सुझाव मांगा है। हो सकता है उन्हें हमसे बात करने की जरूरत महसूस न हो। भाजपा हमसे चर्चा नहीं कर रही है क्योंकि हम कम पड़ रहे हैं। महायुति धर्म का पालन करना उनका काम नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "चूंकि भाजपा सीट-बंटवारे का नेतृत्व कर रही है, इसलिए छोटे दलों से पूछना उनकी ज़िम्मेदारी है। हालांकि, छोटी पार्टियों के बारे की मांगे नहीं जानना और उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना भाजपा का पूरा व्यहार है।"

'बीजेपी हमारे पास आई, हम उनके पास नहीं'
राज्य में महायुति की सत्ता को लेकर बोलते हुए कडु ने कहा, “बीजेपी को एक कदम आगे बढ़ाना चाहिए। हम 10 कदम उठाएंगे। मुझे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भरोसा है। 20 साल के राजनीतिक जीवन में हमारी बहुत बदनामी हुई। लेकिन सरकार में काम हुआ। विकलांग मंत्रालय की स्थापना से संतुष्ट हूं। सरकार बनाने में हमारी बड़ी हिस्सेदारी। हमने सरकार बनाई। बीजेपी हमारे पास आई। हम उनमें से नहीं हैं। हम शिंदे के साथ हैं। बीजेपी के साथ नहीं।"

देखें वीडियो: