logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आरक्षण पर बच्चू कडु ने सरकार को घेरा, पूछा- मराठा क्या भारत के नागरिक नहीं?


नागपुर: राज्य में मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन बढ़ता जा रहा है। कई क्षेत्रों में हिंसक आंदोलन भी हुए हैं। एक तरफ जहाँ राज्य सरकार ने मराठा समाज को स्थाई आरक्षण देने का वादा किया है और आंदोलन समाप्त करने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ आंदोलनकारियों ने बिना आरक्षण मिले आंदोलन समाप्त नहीं करने का ऐलान किया हुआ है। इसी बीच सत्ता में शामिल प्रहार प्रमुख बच्चू कडु ने सरकार को घेरा है। इसी के साथ उन्होंने सवाल पूछा कि, मराठा को आरक्षण क्यों नहीं। क्या वह भारत के नागरिक नहीं है?

कडु ने कहा, "ओबीसी को मिलने वाला आरक्षण न्यूनतम है। देश में ओबीसी की बड़ी हिस्सेदारी है. लेकिन, 27 प्रतिशत पर कोई आरक्षण नहीं है. इसलिए ओबीसी आरक्षण बढ़ाएं या ए, बी, सी, डी में उसे विभाजित करें. लेकिन यह कहना कि ओबीसी में मराठा समुदाय को सीधे तौर पर आरक्षण नहीं मिलता, बहुत गलत संदेश है।" 

उन्होंने आगे कहा, "क्या मराठा ओबीसी नहीं हैं? तो वे कौन हैं? पाकिस्तान या अमेरिका? मराठों को आरक्षण का अधिकार क्यों नहीं? सरकार को मराठों के पिछड़ेपन का अंदाज़ा नहीं है. महाराष्ट्र में बढ़ रहा भेदभाव गलत है. मराठा कुनबी हर जगह है। सिर्फ मराठवाड़ा से मराठा लिखने से काम नहीं चलता।''