logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

22 जनवरी को मांस और शराब की बिक्री में लगे रोक, भाजपा नेता बाल्य बोरकर ने जिलाधिकारी से की मांग


नागपुर: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसको लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद बाल्य बोरकर ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन शहर में मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। जिलाधिकारी डॉ. बिपिन इटनकार और उपविभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी को निवेदन देकर यह मांग की। 

ज्ञात ही कि, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है। भक्त विभिन्न-विभिन्न प्रकार के उपहार राम लला को भेज रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देश के कई राज्यों ने 22 जनवरी के दिन सरकारी छुट्टी घोषित कर दी है। इसी के साथ उस दिन शराब और मांस की बिक्री पर भी रोक रहेगी। इसी को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह मांग की।