logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपूर एयरपोर्ट के आस पास रात में बीम लाइट के उपयोग पर प्रतिबंध, 60 दिनों तक लागू रहेगा आदेश


नागपुर: बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा नागपूर के पास वायुक्षेत्र में रात के समय बीम लाइट (Beam Light) के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस आयुक्त ने आदेश जारी किया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (1) (2) (2) के तहत जारी किया गया है जो कि 28 दिसंबर 2024 से 25 फरवरी 2025 तक लागू रहेगा।

नागपूर एयरपोर्ट के आसपास, विशेष रूप से हवाईअड्डे के 15 किमी के दायरे में, रात के समय विमानों के उड़ान संचालन और हेलीकॉप्टर की आवाजाही के दौरान बीम लाइट का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इन लाइटों के कारण पायलटों की दृष्टि पर असर पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। हवाईअड्डे के पायलटों और अन्य वैमानिकों ने इस समस्या को उठाया था, जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने यह निर्णय लिया है।

आदेश के अनुसार, अब नागपूर शहर के 15 किमी के दायरे में शाम  6 बजे से लेकर 12 बजे तक किसी भी व्यक्ति या कार्यक्रम आयोजकों को बीम लाइट का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। यह आदेश 60 दिनों के लिए लागू रहेगा। आदेश के उल्लंघन पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस आयुक्त डी. रविंद्र कुमार सिंगल ने इस आदेश को अपनी मंजूरी देते हुए कहा कि यह कदम विमान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है, जिससे पायलटों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।