logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बावनकुले बोले शीतकालीन सत्र के पहले मंत्रिमंडल विस्तार, बच्चू कडु ने किया विरोध


नागपुर: राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार पिछले कई महीनों से रुका हुआ है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शीतकालीन सत्र के पहले मंत्रिमंडल विस्तार करने की मांग मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्री से की है। भाजपा अध्यक्ष के इस बयान पर प्रहर प्रमुख बच्चू कडु ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “सरकार को अभी मंत्रिमंडल विस्तार नहीं करना चाहिए। 2024 के बाद ही नए मंत्रियों को शामिल किया जाना चाहिए।”

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कडु ने कहा, “अब मंत्रिमंडल का विस्तार मत होने दीजिए। उनसे कहिए कि अब सीधे 2024 तक विस्तार करें। उस विस्तार में बच्चू कडू की भूमिका बिल्कुल सशक्त रहेगी।” 

इस दौरान नाराजगी को लेकर भी कडु से सवाल किया। जिसपर बोलते हुए उन्होंने कहा, “मेरी नाराजगी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हमारी नाराजगी दूर करने वाला अभी तक कोई नहीं आया है। मैं नाराज नहीं हूं। क्या आपको लगता है मैं परेशान हूँ? क्या तुम्हें बुरा लगता है कि मैं इतना मुस्कुराता रहता हूँ? अगर तुम्हें पार्टी चाहिए तो बताओ, मैं तुम्हें डिनर पार्टी दूँगा।”

क्या कहा था बावनकुले ने?

शुक्रवार को पत्रकारो से बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया था। बावनकुले ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मैं खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से नागपुर के शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार करने का अनुरोध करूंगा। विधानसभा सत्र के लिए नागपुर आने से पहले ही मंत्री-सांसदों को मंत्रिमंडल का विस्तार कर लेना चाहिए।