logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट करने वाले रहे सावधान, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- अब पोस्ट के साथ फॉरवर्ड करने वाले भी होंगे दोषी


नागपुर: साइबर क्राइम मौजूदा समय में सबसे चैलेंजिंग है। तकनिकी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन कुछ दुस्ट लोग इसका बेजा इस्तेमाल कर रहें है। जनता को गुमराह करने, फेक नैरेटिव सेट करने, जातियों में भेद पैदा करने का काम करते हैं। लेकिन अभी सभी संभाल जाये। ऐसे झूठ और समाज में द्वेष फ़ैलाने का काम करने वालों की खैर नहीं। अब जो पोस्ट करता है, वहीं उन्हें फॉरवर्ड करने वाले भी दोषी होंगे। बुधवार को नागपुर स्थित प्रेस क्लब में प्रेस द मिट में बोलते हुए यह बात कही। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने ऐसे लोगों से सुधरने का आवाहन किया है।

बुधवार को नागपुर में मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रेस द मिट की। जिसमें मुख्यमंत्री ने विदर्भ, राज्य, विकास, किसान सहित विभिन्न मुद्दें पर बात की और पत्रकारों के सवालो का जवाब दिया। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री से महायुति में सामंजस्य सहित पालकमंत्री के आवंटन पर सवाल किया गया।इस दौरान साइबर क्राइम को बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि "साइबर क्राइम मौजूदा समय में सबसे चैलेंजिंग है। तकनिकी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन कुछ दुस्ट लोग इसका बेजा इस्तेमाल कर रहें है। जनता को गुमराह करने, फेक नैरेटिव सेट करने, जातियों में भेद पैदा करने का काम करते हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि, "शोसल मीडिया के माध्यम से एडिट वीडियो या झूठे वीडियो फैलाकर माहौल ख़राब करने का प्रयास किया जाता है। ऐसे अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम किया जा रहा है। वर्तमान में हम सभी को पकड़ने में शक्षम है। सोसल मीडिया में जों भी चीजे की जा रही है उसका डिजिटल फूटप्रिंट हमारे पास है। जिसके तहत अब जो पोस्ट करता है उसके साथ जो फॉरवर्ड करता है उसका भी पता लगाया जा सकता है।" इसी के साथ फडणवीस ने यह भी कहा कि, अब केवल गलत पोस्ट करने वाला नहीं, बल्कि फॉरवर्ड करने वाला भी दोषी होगा।"