logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चाहे बीजेपी नेता हो या कोई और, दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई: चंद्रशेखर बावनकुले


नागपुर: उल्हास नगर में भाजपा नेता द्वारा की गई फायरिंग की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने स्पष्ट किया है कि उल्हास नगर के पुलिस स्टेशन में हुई घटना में जिसकी भी गलती है, चाहे वह बीजेपी नेता हो या कोई और, जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा को ऐसी घटनाओं की उम्मीद नहीं है और पार्टी स्तर पर इसकी जांच की जाएगी. 

बावनकुले ने कहा, “उल्हास नगर में गोलीबारी की घटना गंभीर है और इस तरह का माहौल महाराष्ट्र में नहीं होना चाहिए। अगर गणपत गायकवाड़ की गलती है तो प्रशासन ऐसा फैसला लेगा. अगर वे दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.”

उन्होंने कहा कि ऐसा माहौल नहीं बनाना चाहिए जिससे समाज में दहशत फैल जाए और ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे राज्य की छवि को नुकसान पहुंचे. बावनकुले ने यह भी कहा कि विधायक गायकवाड़ को पार्टी स्तर पर सूचित किया जाएगा.