logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

देशी कंपनियां से दावोस में जाकर क्यों किया जा रहा करार? विपक्ष के सवाल पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब


दावोस: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस समय दावोस दौरे पर हैं। जहां वह राज्य में दुनिया भर की कंपनियों को महाराष्ट्र में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रहे है। वहीं लगातार कंपनियों के साथ समझौता हस्ताक्षर भी साइन कर रहे हैं। वर्तमान में अभी तक 15 लाख करोड़ से ज्यादा के एमओयू साइन किये गए हैं। हस्ताक्षर करने वाली अधिकतर कंपनियां भारतीय कंपनियां हैं। जिसके कारण विपक्ष लगातार इसको लेकर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पर हमलावर हैं। विपक्ष के हमले पर सीएम फडणवीस ने पलटवार किया है। यही नहीं मुख्यमंत्री निवेश को लेकर किये जा रहे सवाल पर जवाब भी दिया है। 

गुरुवार को मुख्यमंत्री फडणवीस ने दावोस से ऑनलाइन प्रेस वार्ता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवेश को लेकर उठाये जा रहे सवाल, राज्य में कितना निवेश आएगा और कितने लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा इसको लेकर सभी सवालों पर जवाब दिए। निवेश को लेकर लगातार उठाये जा रहे सवाल और देशी कंपनियों द्वारा विदेश में किये जा रहे एमओयू पर सरकार पर हमलावर है। मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष को करारा जवाब दिया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा, "जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कुछ नहीं किया वह अब सवाल उठा रहे हैं और टिप्पणी कर रहे हैं। वह जॉब यहाँ आये थे तो वह केबल 50 हजार करोड़ का निवेश लेकर गए थे, लेकिन हमने 15 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। जिससे न केवल उद्योग खड़े होंगे बल्कि लाखों को रोजगार भी मिलेगा।"