logo_banner
Breaking
  • ⁕ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में नागपुर शहर का शानदार प्रदर्शन, देश में 10वें स्थान पर ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

देर से ही सही, अहंकार छोड़कर भगवान की शरण में आए; रवि राणा बोले- उद्धव ठाकरे अमरावती आकर हनुमान चालीसा पढ़ें और माफी मांगें


अमरावती: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के नागपुर दौरे और वहां आयोजित 'रामरक्षा' कार्यक्रम को लेकर निर्दलीय विधायक रवि राणा ने उन पर तीखा हमला बोला है। राणा ने कहा कि, "उद्धव ठाकरे को अब जाकर यह अहसास हुआ है कि जब भी कोई संकट आता है, तो संकटमोचन बजरंग बली और प्रभु श्री राम की ही याद आती है।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, "उद्धव ठाकरे अपना अहंकार किनारे रखकर भगवान के दर पर आ रहे हैं, यह अच्छी बात है, लेकिन उन्हें नागपुर के रेशिमबाग (RSS मुख्यालय) जाकर भी सिर झुकाना चाहिए।"

उद्धव ठाकरे को अमरावती आने का न्योता
उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए राणा ने अतीत की घटना को याद दिलाया। उन्होंने कहा, "उद्धव ठाकरे ने हनुमान चालीसा का पठन करने की वजह से हमें 14 दिनों के लिए जेल में डाला और हम पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया था। आज वे खुद उसी राह पर आ गए हैं।" राणा ने उद्धव ठाकरे को खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि वे अमरावती की हनुमान गढ़ी पर आएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपनी पिछली गलतियों को स्वीकार करते हुए भगवान के सामने नतमस्तक होकर माफी मांगें।

हनुमान गढ़ी पर नवनीत राणा करेंगी चालीसा पाठ
राणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि वे खुद भी अमरावती की प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी पर हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ नागपुर में उद्धव ठाकरे रामरक्षा और हनुमान चालीसा का रुख कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ वे खुद अमरावती में हनुमान जी की भक्ति में लीन रहेंगी।