logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

औरंगजेब कब्र विवाद पर भैयाजी जोशी का बड़ा बयान, कहा - अनावश्यक रूप से उठाया जा रहा मुद्दा


नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayam Sevak Sangh) के पूर्व सरकार्यवह भैयाजी जोशी (Bhaiyaji Joshi) ने औरंगज़ेब कब्र विवाद (Aurangzeb's grave controversy) पर बड़ा बयान दिया है। जोशी ने कहा कि, अनावश्यक रूप से इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, औरंगेजब में जिनकी आस्था है वह जरूर जायेंगे। सोमवार को नागपुर (Nagpur) में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। 

औरंगजेब के मकबरे को लेकर पिछले एक महीने से चल रहा विवाद थमने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़क से लेकर विधानसभा तक इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकरा दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां तमाम हिन्दू संगठन कब्र की हटाने को मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मांग का विरोध करने वाले मांग को समाज में द्वेष पैदा करने का प्रयास बता रहे हैं।

इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवह भैयाजी जोशी ने भी विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जोशी ने कहा, "यह मुद्दा अनावश्यक रूप से उठाया जा रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि, "जो लोग आस्था रखते हैं वे औरंगजेब की कब्र पर जाएंगे।"

जोशी ने आगे कहा, " जो लोग उनमें(औरंगजेब) आस्था रखते हैं, वे वहां (उनकी कब्र पर) जाते हैं। मुझे नहीं पता कि कौन उनमें आस्था रखता है। हमारी परंपरा में मृत्यु के बाद व्यक्ति के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करते।"

ज्ञात हो कि, जोशी से पहले संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में औरंगजेब की कब्र को लेकर अपना पक्ष रखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि, "संघ किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करता। इसी के साथ उन्होंने औरंगजेब का मुद्दा वर्तमान समय के लिए अप्रासंगिक बताया था।