logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पालकमंत्री पंकज भोयर से की मुलाकात, सांसद पडोले भी रहे मौजूद


भंडारा: भंडारा जिले के दौरे पर आए विजय वडेट्टीवार और पालकमंत्री पंकज भोयर ने मुलाकात की। पालकमंत्री पंकज भोयर विश्राम भवन में जनता दरबार में उपस्थित होने वाले थे। इस बात की जानकारी मिलने पर विजय वडेट्टीवार ने जनता दरबार के कार्यक्रम में पहुँच गए और पालकमंत्री पंकज भोयर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने गले मिलकर एक-दूसरे के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। 

दरसल, पालकमंत्री पंकज भोयर भंडारा जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने गोसीखुर्द परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई। परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की गति, तकनीकी पहलुओं, आस-पास के गाँवों की समस्याओं और लंबित कार्यों पर चर्चा की गई। स्थानीय नागरिकों और किसानों को इस परियोजना से होने वाले लाभ, सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता और कृषि संबंधी लाभों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली गई।  

वहीं, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार भी भंडारा के संत तुकाराम महाराज सभागार में 10 अक्टूबर को नागपुर में होने वाले ओबीसी महामोर्चा की योजना बैठक में शामिल थे। वडेट्टीवार को जानकारी मिली कि पालकमंत्री भी भंडारा के दौरे पर हैं और वह जनता दरबार में भंडारा के नागरिकों से मिलने वाले हैं। इसके बाद कांग्रेस नेता जनता दरबार स्थल पर पहुंचे और उन्होंने पंकज भोयर से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।