logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Bhandara

Bhandara: मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बड़ा हादसा, मीडियाकर्मियों को ले जाने वाली नांव चट्टान से टकराई, हुए दो टुकड़े


भंडारा: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भंडारा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां मीडिया प्रतिनिधियों को ले जा रही एक नाव एक चट्टान से टकरा गई और तीन टुकड़ों में बंट गई। गनीमत यह रही की हादसे में किसी के भी हताहत नहीं हुआ। मुख्यमत्री शिंदे सोमवार को विश्व स्तरीय जल पर्यटन परियोजना के पहले चरण के लिए भूमिपूजन करने भंडारा पहुंचे थे, जहां घोषीखुर्द डैम में यह हादसा हुआ। 

प्रोजेक्ट क्या है?

यह विश्व स्तरीय पर्यटन परियोजना वैनगंगा नदी पर गोसेखुर्द बांध के बैक वॉटर पर क्रियान्वित की जा रही है। चूंकि यह प्रोजेक्ट भंडारा और नागपुर जिले की सीमा पर बन रहा है, इसलिए कहा जा रहा है कि दोनों जिलों के 10 हजार से ज्यादा बेरोजगारों को यहां रोजगार मिलेगा. 102 करोड़ की इस परियोजना का पहला चरण पूरा हो चुका है। इनका भूमिपूजन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भंडारा में सीएम शिंदे को करना पड़ा नागरिकों की नाराजगी का सामना, काले झंडे दिखाकर कफील को रोकने की कोशिश