logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फूंका चुनावी बिगुल; 60 सीटों पर जारी किये उम्मीदवार


नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने नवंबर महीने में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिकुल फूंक दिया है। गुरुवार को भाजपा आलाकमान ने दोनों राज्यों की 60 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। यह पहला मौका है जब भाजपा ने चुनाव के तीन महीने पहले उम्मीवारों के नाम का ऐलान किया है। 

ज्ञात हो कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल भाजपा कोर कमिटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में दोनों राज्यों की उन सीटों पर चर्चा की गई, जिनमे भाजपा कभी जीती नहीं या पिछले चुनाव में उसका जीत का मार्जिन बेहद कम रहा। इस बैठक के बाद जल्द भी भाजपा द्वारा उन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने की चर्चा थी। जिसे आज जारी भी कर दिया गया।