logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भारतीय जनता पार्टी ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत, फडणवीस ने कहा - डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य


नागपुर: रविवार से भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में सदस्यता अभियान शुरू किया है. इस अभियान में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी 25 सदस्यों को शामिल कराया. इस अभियान की शुरुआत करते हुए फडणवीस ने कहा कि पार्टी ने राज्य में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य सुनिचित किया है. इसमें नागपुर शहर में सात लाख सदस्य बनाए जाएंगे.

नागपुर से सीएम ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि राज्य भर में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे. इस अभियान की शुरुआत करते हुए दो घंटे के भीतर ही नागपुर के 2200 बूथों में 25 हजार सदस्य बनाए गए हैं.

फडणवीस ने बीजेपी को विश्व की सबसे बड़ी और देश की सबसे अधिक लोकतान्त्रिक मूल्यों वाली पार्टी करार दिया. फडणवीस ने कहा कि उँगलियों पर गिनी जा सकती हैं देश में इतनी राष्ट्रीय पार्टियां हैं. उनमें भाजपा एक मात्र पार्टी है जिसे कोई परिवार नहीं चलता बल्कि यें पार्टी लोकतंत्रिक मूल्यों पर चलती है.