logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

भावना गवली ने नाराजगी की सभी अटकलों पर लगाया विराम, बोलीं - पार्टी है सर्वोपरि


यवतमाल: सांसद भावना गवली ने आज आयोजित पत्रकार परिषद् में पार्टी से अपनी नाराजगी की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि जो परिश्रम करके आगे आते हैं, उन्हें नाराजगी नहीं होती।   

भावना गवली ने कहा कि क्या हुआ, क्या नहीं हुआ, ये पुरानी बात है. मेरे लिए शिवसेना पार्टी सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि हमारे नेता एकनाथ शिंदे महत्वपूर्ण हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महत्वपूर्ण हैं, ये सब बातें नहीं।

प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि वो यवतमाल-वाशिम क्षेत्र से महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के लिए प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ वो नरेंद्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भी पूरी कोशिश करेंगी। 

पार्टी और नेताओं से नाराजगी पर पूछे गए सवाल पर गवली ने कहा, “मैं कई सालों से शिवसेना के लिए काम कर रही हूं. मैं कई पदों पर रही हूं. जनता ने मुझपर जो विश्वास जताया मैंने वो पूरा किया है. मुझे क्या मिला या मिलेगा ये महत्वपूर्ण नहीं है. पार्टी सबसे ऊपर होने चाहिए।”

गवली ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें राजश्री पाटिल को जीताने की जिम्मेदारी दी है. उन्होंने कहा कि मैं कभी प्रसिद्धि के चक्कर में नहीं पड़ी बस अपना काम करती रही. आगे की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर भावना गवली ने कहा कि जो हमारे मुख्य नेता आदेश देंगे वो मैं करूंगी।