logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

शिंदे गुट और बीजेपी को बड़ा झटका! चंद्रपुर विधायक जोर्गेवार ने शरद पवार के प्रस्ताव पर जताई सहमति


चंद्रपुर: विधानसभा चुनाव के लिए शरद पवार ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। शरद पवार शिंदे गुट, बीजेपी और अजित पवार गुट की बड़ी मछलियों को अपनी ओर मोड़ने में सफल रहे हैं।

चंद्रपुर के निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार, जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी माने जाते हैं और भाजपा में शामिल होने की बातचीत कर रहे हैं, जल्द ही उनके हाथ में तुतारी दिखाई देगी।

निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार ने जयंत पाटिल के इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है कि अगर चंद्रपुर विधानसभा की सीट एनसीपी शरद पवार गुट जीतती है तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

अगर यह सीट शरद पवार गुट को मिलती है तो यह पहली ऐसा बार होगा कि जिले में बीजेपी और एनसीपी (शरद पवार गुट) के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।