logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

शरद पवार को बड़ा झटका, विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने अजित गुट को बताया असली राष्ट्रवादी कांग्रेस


मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस विधायक अयोग्यता मामले (NCP MLA's Disqualification Case) में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) ने अपना फैसला सुना दिया है। अजित पवार (Ajit Pawar) की अगुवाई वाले धड़े को असली राष्ट्रवादी कांग्रेस बताते नार्वेकर ने सभी विधायकों को योग्य घोषित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि, विधानसभा में अजित पवार के पास 41 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं इस निर्णय से शरद पवार गुट को बड़ा झटका लगा है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक अयोग्यता मामले में गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने अपना फैसला सुना दिया है। इसके तहत नार्वेकर ने अजित पवार की अगुवाई वाले धड़े को असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बताते हुए सभी विधायकों को योग्य ठहराते हुए अयोग्यता की सभी याचिका ख़ारिज कर दी।

विधानसभा में बहुमत के आधार पर यह निर्णय सुनाते हुए नार्वेकर ने कहा कि, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में कोई टूट नहीं हुई। बल्कि पार्टी दो गुटों में बंट गई है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, वर्तमान में अजित पवार के पास 41 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। 

ज्ञात हो कि, 2023 के जून महीने में अजित पवार ने बगावत करते हुए अपने समर्थक विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महायुति सरकार में शामिल हो गए थे। जिसके कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दो भागों में बांट गई। दोनों गुटों द्वारा एक दूसरे को अयोग्य घोषित करने की मांग करते हुए याचिका लगाई थी। जिसपर आज विधानसभा अध्यक्ष ने अपना फैसला सुना दिया है।