logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: भाजपा और शिंदे सरकार किसानों की दुश्मन: विधायक नितिन देशमुख


बुलढाणा: विधायक नितिन देशमुख ने देगांव में किसान संघर्ष यात्रा की सभा में कहा कि अब किसानों को जाग जाना चाहिए और इन व्यापारियों के हित में लगी बीजेपी को बाहर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2014 में जब फडवीस ने ताल कुतात में संघर्ष यात्रा निकाली थी, कपास के लिए 10,000, सोयाबीन के लिए 6,000 और तुअर के लिए 10,000 का भुगतान करके किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन 2024 भी किसानों के माल को दाम नहीं मिलेगा।

देशमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे ही झूठ बोलकर किसानों का वोट लिया गया और 2014 में भी हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने हर किसान के खाते में 15 लाख रुपये डालने की बात कहकर वोट लिया था और 2023 तक हम सबको पक्का मकान देने का वादा किया। लेकिन किसानों को 15 लाख तो दूर साधारण ऋण माफी भी नहीं दी गई। 

उन्होंने आगे कहा कि अब मोदी जी महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देंगे और 2024 में मेरी सरकार बनने के बाद कब देंगे यानी अब महिलाओं को लुभाने के लिए नया फंडा लेकर आए हैं। 

देशमुख ने कहा, “भले ही हरियाणा और पंजाब के किसान मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर बैठकर अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे हों, लेकिन ये सरकार नहीं जागती। लेकिन हर चुनाव के दौरान ये भाजपाई नए फंडे लाकर किसानों को गुमराह करते हैं और उनके घोंसले जला देते हैं।”