logo_banner
Breaking
  • ⁕ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में नागपुर शहर का शानदार प्रदर्शन, देश में 10वें स्थान पर ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

भाजपा उम्मीदवार राजीव पोतदार ने दाखिल किया नामांकन, शक्ति प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे कलेक्टर कार्यालय


नागपुर: नागपुर से भाजपा के विधान परिषद उम्मीदवार डॉ. राजीव पोतदार ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने संविधान चौक स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इसके बाद डॉ. पोतदार ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। नामांकन दाखिल करने के दौरान राजीव पोतदार के साथ पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद रहे। पोतदार ने महापौर नीता ठाकरे, भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, बावनकुले और राज्य मंत्री आशीष जायसवाल की उपस्थिति में अपन नामांकन दाखिल किया।