logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अमरावती में भाजपा को लगा दूसरा झटका, सिद्धार्थ वानखड़े बच्चू कडू की पार्टी में होंगे शामिल


अमरावती: अमरावती जिले में भाजपा को अब दूसरा झटका लगा है. बीजेपी नेता सिद्धार्थ वानखड़े अब बच्चू कडू की प्रहार पार्टी शामिल होने वाले हैं. खबर है कि अब वानखड़े कडू के प्रमुख उम्मीदवारों में से एक होंगे.   

दरियापुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी को एक और झटका लगा है. बीजेपी नेता सिद्धार्थ वानखड़े बच्चू कडू की मौजूदगी में प्रहार पार्टी में प्रवेश करने वाले हैं. कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ वानखड़े बच्चू कडू के तीसरे प्रमुख उम्मीदवार होंगे.

जानकारी है कि सिद्धार्थ वानखड़े को दरियापुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा से उम्मीदवारी नहीं मिली, इसलिए उन्होंने बच्चू कडू की प्रहार पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है.

एक दिन पहले ही बीजेपी के पूर्व विधायक रमेश बुंदेले युवा स्वाभिमान पार्टी में शामिल हुए. अब सिद्धार्थ वानखड़े ने भाजपा को दूसरा झटका दे दिया है. सिद्धार्थ वानखड़े बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव हैं.