logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लोकसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा करने भाजपा ने उतारी नेताओं की फौज, विधानसभा चुनाव के पहले सब ठीक करने का प्रयास!


नागपुर: लोकसभा चुनाव में भाजपा को विदर्भ सहित पुरे महाराष्ट्र में करारी हार का सामना करना पड़ा है। 2019 के चुनाव में भाजपा को जहां विदर्भ में पांच सीटों पर जीत मिली थी, वहीं इस बार उसे मात्र दो सीटों पर संतोष करना पड़ा। यही स्थिति राज्य में भी दिखाई दी, पार्टी अपने कोटे की 28 सीटों मेसे मात्रा नौ सीटों पर ही जीत सकी। चुनाव में मिली हार की समीक्षा करने और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सब ठीक करने के लिए भाजपा ने नेताओं ने फ़ौज उतार दी है। इसके तहत सभी लोकसभा क्षेत्रों में जायेंगे और हार का कारण जानने का प्रयास करेंगे इसके बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को भेजेंगे। 

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी: 

पार्टी अध्यक्ष बावनकुले ने दिए निर्देशों के अनुसार, विदर्भ की सात सीटों पर पार्टी ने नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा। 

क्रमांक नेता लोकसभा क्षेत्र 
1.सांसद अनिल बोंडे रामटेक 
2.आशिष देशमुख
अमरावती
3.विधायक प्रवीण दटके
वर्धा
4.रणजीत पाटील
गोंदिया-भंडारा
5.विधायक आकाश फुंडकर
यवतमाळ-वाशिम
6.विधायक श्रीकांत भारतीय
चंद्रपुर

हार के साथ जीती हुई सीटों की भी होगी समीक्षा 

भाजपा ने हारी हुई सीटों के साथ जीती हुई सीटों की भी समीक्षा करने का निर्णय लिया है। भाजपा ने नागपुर, अकोला और बुलढाणा में भी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि, भले ही भाजपा इन लोकसभा सीटों को जीत गई हो, लेकिन जीत का मिर्जिन 2019 के मुकाबले बहुत घट गयाहै। उदाहरण के तौर पर 2019 में भाजपा ने जहां अकोला सीट ढाई लाख से ज्यादा मार्जिन से जीती थी, वहीं इस बार मात्र वह 40 हजार वोटों से जीत पाई।

बावनकुले का विदर्भ दौरा हुआ शुरू 

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने अपना विदर्भ दौरे आज से शुरू कर दिया है। सोमवार को बावनकुले रामटेक, उमरेड, हिंगणा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। जहां वह भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें: लोकसभा के बाद भाजपा ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी, इन दो केंद्रीय मंत्रियों को बनाया महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी