logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने विपक्ष को दिया जवाब, उद्धव को बताया ‘विश्वासघाती’


यवतमाल: भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने यवतमाल में विपक्षियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि एक दिन में चार-चार सभाएं करके, प्रधानमंत्री मोदी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस का अपमान करके चुनाव नहीं जीता जा सकता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी बयान देकर और भाजपा के खिलाफ बोलकर भावनात्मक माहौल बनाकर जीत हासिल नहीं होगी।

उद्धव विश्वासघाती 

दरेकर ने कहा कि बार-बार गद्दार हैं, खोखे लिए जैसी एक ही बात बोलने वाले, खुद गद्दार हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और शिव सेना गठबंधन को जनता ने चुना. राज्य की जनता ने गठबंधन को वोट दिया. आप गठबंधन छोड़कर सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और एनसीपी के साथ चले गए, तो आपने विश्वासघात किया है. उन्होंने कहा कि इसके विपरीत वो शिंदे और भाजपा को गद्दारों की सरकार बताकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं. भाजपा नेता ने कहा कि बाला साहेब के विचारों को छोड़कर एक तरफ मुसलमानों का वोट लेने की कोशिश की जा रही है और दूसरी तरफ हिंदू धर्म को भुला दिया गया. इसलिए एकनाथ शिंदे ने बगावत की. 

सीएए का विरोध क्यों? 

दरेकर ने सवाल किया कि सीएए के विरोध का कारण क्या है? यहां सीएए का भी राजनीतिकरण किया जा रहा है. शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने सार्वजनिक तौर पर समान नागरिक संहिता की मांग की थी. लेकिन जब से उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस से हाथ मिलाया है, जनमत की राजनीति गूंगी हो गई है.