logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बुलढाणा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा - यूपीए सरकार मलाई खाकर जनता को भूल गई


बुलढाणा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दौरान मौज-मस्ती, भाई-भतीजावाद हुआ और मलाई खाकर सरकार जनता को भूल गई। जेपी नड्डा यहां प्रतापराव जाधव के प्रचार के लिए आयोजित सभा बोल रहे थे।   

नड्डा ने कहा, “यूपीए सरकार के दौरान क्या हुआ। उन्होंने भ्रष्टाचार किया, भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया, मलाई खाई, मौज की और जनता को भूल गए।” 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, “पहले देश में राजनीतिक दल चुनाव के दौरान अच्छे नारे लगाते थे, लोकलुभावन वादे करते थे और चुनाव के बाद भूल जाते थे। वे वोटबैंक की राजनीति करते थे। इलाके को इलाके से लड़ाना, जाति से जाति से लड़ाना, धर्म को धर्म से लड़ाकर, लोगों को विभाजित करके सत्ता तक आने का रास्ता प्रशस्त करते थे।” 

नड्डा ने आगे कहा, “मोदी जी के आने के ​बाद भारत की राजनीति, मतदाता के प्रति जिम्मेदारी की राजनीति हो गई। वोटबैंक की राजनीति की जगह रिपोर्ट कार्ड की और विकास की राजनीति हो गई।”

उन्होंने कहा, “पहले राम मंदिर को लेकर सब हमारा मजाक उड़ाते थे। लेकिन आपने 2019 में स्थिर सरकार दी और राम मंदिर बन गया। सरकार आने के बाद मोदी जी ने ही ऐसे मजबूत फैसले लिए।” उन्होंने कहा कि मोदी के राज में गरीब वंचितों को ताकत मिली।