logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: भाजपा पदाधिकारी ने कुनबी समाज के लिए दिया बेतुका बयान, चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग


यवतमाल: वणी में बीजेपी विधायक संजीवरेड्डी बोदकुरवार के सामने बीजेपी पदाधिकारी ने कुनबी समुदाय को लेकर बेतुका बयान दिया। इस बयान से समाज में नाराजगी है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष एड प्रफुल्ल मानकर ने महाविकास अघाड़ी की ओर से संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव आयोग से मांग की है कि इस वक्तव्य के लिए नेता पर कार्रवाई की जाए।

प्रफुल्ल मानकर ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी ने किसानी से जुड़े कुनबी समुदाय का अपमान किया। यह कृत्य सामाजिक विद्वेष पैदा करता है। मानकर ने कहा कि हम ऐसे बयानों की निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि चुनाव आयोग इस संबंध में सख्त कार्रवाई करे। 

इस दौरान पूर्व विधायक कीर्ति गांधी ने कहा कि यवतमाल विधानसभा में भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रमुख उम्मीदवार के बारे में निम्न भाषा में बात की जा रही है। जब कांग्रेस पूरे देश में सत्ता में थी, तो उसने हमेशा विपक्ष का सम्मान किया। कभी कोई अपशब्द नहीं बोला।

उन्होंने कहा कि हालाँकि, अब महायुति स्तर से नीचे गिरकर बात करने लगी है। इस प्रकार का कार्य यवतमाल विधानसभा क्षेत्र में भी किया जा रहा है। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।