logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

कॉन्ट्रैक्ट भर्ती को लेकर भाजपा ने महाविकास अघाड़ी के खिलाफ खोला मोर्चा; पवार, ठाकरे से माफ़ी की मांग


नागपुर: कॉन्ट्रैक्ट भर्ती को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाविकास अघाड़ी (MVA) नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को भाजपा नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। वैराइटी चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सभी ने युवाओं को गुमराह करने को लेकर उद्धव ठाकरे और शरद पवार से माफ़ी मांगने की मांग की। इस दौरान भाजपा ने एमवीए नेताओं का पुतला भी जलाया। 

ज्ञात हो कि, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाविकास अघाड़ी पर उनके शासन के दौरान कॉन्ट्रेक्ट भर्ती करने का आरोप लगाया था। इस दौरान उन्होंने कई सरकारी दस्तावेज भी पेश किया। इसके बाद भाजपा ने महाविकास अघाड़ी पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। इसी के साथ महाविकास अघाड़ी में शामिल तीनों पार्टियों के नेताओं से झूठ बोलने के लिए माफ़ी मांगने की मांग की थी। ऐसा नहीं करने पर राज्यभर में तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। 

एमवीए नेताओं द्वारा माफ़ी नहीं मांगने पर आज प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा के नेता वैरायटी चौक स्थिति महात्मा गाँधी के पुतले के पास जमा हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एमवीए नेताओं के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले से माफ़ी मांगने की मांग की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने महाविकास अघाड़ी का पुतला भी फूंका। इस दौरान भाजपा की महिला नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रही। 

यह महाविकास अघाड़ी का पाप 

इस दौरान बोलते हुए बावनकुले ने कहा, "तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संविदा भर्ती के फैसले पर हस्ताक्षर किये हैं. अब उनके नेता सरकार पर आरोप लगाकर यह भ्रम फैला रहे हैं कि वही ठेकेदारी व्यवस्था देवेन्द्र फड़णवीस ने शुरू की थी। संविदा भर्ती कांग्रेस द्वारा किया गया पाप है।" उन्होंने कहा, "महाविकास अघाड़ी ने राज्य के लोगों को गुमराह किया है, इसलिए राज्य में युवा महाविकास अघाड़ी के इस पाप को उनके खिलाफ सामने लाएगी।"