logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

भाजपा ने 'संकल्प पत्र' किया जारी, संबोधन में अमित शाह ने नाना पटोले और उद्धव ठाकरे पर बोला हमला


मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे। 

घोषणापत्र लॉन्च के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हम महाविकास अघाड़ी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। महाविकास अघाड़ी की योजनाएं सत्ता के लालच में बनाई गई हैं, यह तुष्टिकरण है और विचारधाराओं का अपमान है।”

अमित शाह ने कहा, “हमने इस संकल्प पत्र के माध्यम से महापुरुषों की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासतों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी रखा है। अराजकता फैलाकर विकास के नाम पर विफल राज्य देने वालों की विफलताओं से बोध लेकर मजबूत, समृद्ध और सुरक्षित महाराष्ट्र के लिए योजनाएं भी हमारे इस संकल्प पत्र में हैं।”

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री ने उद्धव ठाकरे से सवाल करते हुए कहा, “मैं उद्धव ठाकरे जी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से कह सकते हैं कि वह वीर सावरकर के लिए दो शब्द बोल दें? क्या कांग्रेस का कोई नेता बाला साहब ठाकरे जी के सम्मान में दो वाक्य बोल सकता है? अंतर्विरोध के बीच में अघाड़ी की सरकार बनाने का स्वप्न लेकर जो लोग निकले हैं, उन्हें महाराष्ट्र की जनता जान ले तो अच्छा होगा।”

अमित शाह ने नाना पटोले पर निशाना साधते हुए कहा, “उलेमाओं के एक संगठन ने अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण की मांग की और कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोला ने इसे स्वीकार किया। क्या महाराष्ट्र के लोग अनुसूचित जातियों, जनजातियों और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण का अधिकार मुसलमानों को देने के पक्ष में हैं?”

शाह ने कहा, “हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का प्रावधान नहीं है। हालांकि, कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले आरक्षण का वादा किया था और लोगों को इस मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए।”