logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र में भाजपा आठ सीटों पर जाएगी सिमट, वडेट्टीवार का बड़ा दावा- वाराणसी में पीएम मोदी का रहे संघर्ष


नागपुर: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने में महज चार दिन बचे हुए हैं। इसके पहले नेताओं के दावे-प्रतिदावे जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने भाजपा को लेकर बड़ा दावा किया। वडेट्टीवार ने कहा कि, जनता ने भाजपा क सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। महाराष्ट्र में भाजपा आठ सीटों पर सिमट जायेगी।" शुक्रवार को वडेट्टीवार ने अपने निजी निवास पर पत्रकारों से बात की। जहां उन्होंने यह दावा किया। इसी के साथ कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि, वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री मोदी संघर्ष कर रहे हैं।"

वडेट्टीवार ने कहा कि, "भाजपा पुरे देश से साफ़ हो रही है। पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक में भाजपा का सूपड़ा साफ़ हो गया है। वहीं महाराष्ट्र में भी यही हाल है। राज्य में आठ लोकसभा सीट में से एक भी सीट भाजपा जितने वाली नहीं है। चुनाव परिणाम के चार दिन पहले यह बात मैं बता रहा हूँ।"

उन्होंने आगे कहा, "इस देश से मोदी सरकार को हटाना जनता का एकमात्र उद्देश्य है। देश के प्रधानमंत्री के बोलने की सीमा है वह सभी ने देख ली है। हमारे नेता मनमोहन सिंह ने उन्हें जवाब दिया है। उन्हें समझना चाहिए कि, किस स्तर और किस पद पर बैठे नेता को कैसे बोलना चाहिए इससे बड़ी दुर्दशा इस देश में नहीं हो सकती।"

खतरें में प्रधानमंत्री मोदी की सीट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को लेकर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "ये लोग अब वाराणसी में साधुओं के साथ बैठक कर रहे हैं। 10 साल साधुओं को पूछा नहीं। साधुओं को आवाहन करना पड़ रहा है नरेंद्र मोदी को मतदान करें। ऐसी स्तिथि उनकी हो गई है। वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी की सीट खतरें में हैं। चुनाव जितने के लिए उन्हें मशक्कत करनी पड़ रही है। अकेले उत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन 45 से ज्यादा सीट जीत रही है।" इसी के साथ वडेट्टीवार ने पांच जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की बात कही।