logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Loksabha Election: जल्द जारी होगी भाजपा की पहली सूची, नितिन गडकरी का नाम भी हो सकता है शामिल!


नागपुर: लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बैठकों का दौर जारी है। पहली सूची को लेकर जल्द ही भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक के बाद जल्द ही भाजपा उम्मीदवारों के पहले नाम की सूची जारी कर सकती है। जिसमें सरकार के सभी बड़े मंत्रियों के नाम शामिल रह सकता है। सूत्रों की मानें तो पहली ही सूची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नाम का भी ऐलान हो सकता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में अब की बार 400 पार का नारा दिया है। इसके तहत भाजपा 370 और सहयोगियों के साथ 400 सीटों को जितने का लक्ष्य रखा हुआ है। तय लक्ष्य को जितने के लिए भाजपा बीते एक साल से लगी हुई है। जिसके तहत वह देश की 150 सीटों पर सबसे ज्यादा काम कर रही है, जहां पिछले चुनावो में उसे हार का सामना करना पड़ा था। लगातार उन सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों का दौरे भी लगाए हुए हैं। 

विधानसभा चुनाव फार्मूला अपना सकती है भाजपा 
बाईट साल हुए तीन पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा ने एक फार्मूला तय किया था। इसके तहत भाजपा ने उन राज्यों के बड़े नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव में उतार दिया था। इसी के साथ चुनाव के तारिखो का ऐलान होने से एक महीने के पहले ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। भाजपा के इस फार्मूला का फायदा भी देखने को मिला। 

भाजपा अब यह फार्मूला लोकसभा चुनाव में भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके तहत भाजपा उन सीटों उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पहले करेगी जहां भाजपा पिछली पर कुछ वोटो से हार गई थी। इसी के साथ भाजपा उन सीटों पर भी नाम का ऐलान कर सकती है जिसे उसका गढ़ कहा जाता है। इस निर्णय का मकसद एक सन्देश देना है कि, वह जहाँ कमजोर है उसके साथ जहाँ मजबूत है वहां भी उतनी की मेहनत के साथ चुनावी मैदान में उतरती है।

पहली सूची में केंद्रीय मंत्री गडकरी का नाम 
पहली सूची में जिन सीटों  पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो सकता है, उसमें नागपुर लोकसभा सीट भी शामिल है। भाजपा यहां से एक बार फिर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को चुनावी मैदान में उतारेगी। गडकरी 2014 से लगातार नागपुर से सांसद चुने जा रहे हैं। इसी के साथ वह मोदी कैबिनेट के टॉप तीन मंत्रियों में से एक है। इसी के साथ वह भाजपा के उन नेताओं में शामिल है जिनका प्रभाव केवल कुछ सीटों पर नहीं बल्कि देश भर में हैं। 

एक तीर से कई निशान साधने का प्रयास 
बीते कई सर्वे के अनुसार, विदर्भ सहित महाराष्ट्र में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं दिख रही है। तमाम कोशिशों के बावजूद भाजपा सहित एनडीए का आकड़ा औसतन 25 सीटों के ऊपर जाता नहीं दिख रहा है। इसी क देखते हुए भाजपा अपने कद्दावर मंत्री गडकरी को तारीखों का घोषणा होने के पहले चुनावी मैदान में उतार देना चाहती है। इस निर्णय से भाजपा एक तीर से कई निशाने साधने का प्रयास कर रही है। एक तरफ कार्यकर्ताओं में मजबूती का सन्देश जाएगा, इसी के साथ वह अपने चुनावी क्षेत्र के साथ आस पास के लोकसभा क्षेत्रों में अपना समय दे पाएंगे।