logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

नामांकन रैली में नरोटे और होली के कार्यकर्ता आमने-सामने, दोनों खेमों ने किया शक्ति प्रदर्शन


गड़चिरोली: गड़चिरोली विधानसभा क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से विधायक पद पर कार्य करने के बाद भी भाजपा हाईकमान डॉ देवराव होली को पार्टी का टिकट नहीं मिलने से अब उनके खेमे के कार्यकर्ता नाराज हैं। ऐसे में भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार डॉ मिलिंद नरोटे ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर रैली का आयोजन किया और शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। 

इस बीच यह रैली जैसे ही डॉ होली के जनसंपर्क कार्यालय परिसर की मुख्य सड़क पर पहुंची, दोनों खेमे के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान होली समर्थक कार्यकर्ता अपने हाथ में ‘आम्ही होळी समर्थक’ के फलक डॉ नरोटे की रैली को दिखाकर जोरदार बैंड बजाया बजवाया। 

इस दौरान दोनों खेमे के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। दोनों गुट के कार्यकर्ता आमने-सामने दिखायी देते ही, परिसर में पुलिस का बंदोबस्त कड़ा कर दिया गया। 

देखें वीडियो: